Astro Sandesh

आपके आज को श्रेष्ठ बनाने की पूजा विधि

26 अगस्त 2018 आज श्रावण महीने के शुक्लपक्ष की पूर्णिमा तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, अतिगंड योग, बव करण और दिन रविवार है । आज श्रावण पूर्णिमा, गायत्री जयंती, हयग्रीव जयंती, ऋषि तर्पण एवं रक्षाबंधन (राखी) है I आज श्रावण पूर्णिमा  और रक्षा बन्धन है रक्षाबंधन का श्रेष्ठतम मुहूर्त रक्षा बन्धन अनुष्ठान का समय = 06:02 to 17:25 Duration = 11 Hours 23 Mins रक्षा बन्धन के लिये अपराह्न का मुहूर्त = 13:41 to 16:15 Duration = 2 Hours 33 Mins आज के दिन पंचामृत (सब अलग-अलग) दूध, दही, घी, शहद, शक्कर से भगवान् शिव का अभिषेक करें उसके बाद शुद्ध जल से स्नान करायें फिर 5 अलग-अलग फल अर्पित करके 108 बार “ॐ नमः शिवाय” मन्त्र का जाप करें इससे श्रावण मॉस में किये गए रोज के अभिषेक, पूजा आदि का पूर्ण फल आपको प्राप्त होगा और भगवान् भोलेनाथ की कृपा आप पर श्रावण मास के वर्षाजल की भांति बरसेगी I आज रक्षाबंधन है, भगवान् भोलेनाथ को राखी समर्पित करें I मधुसूदन परिवार की ओर से हम ये दुआ करते हैं की आपको बताई गयी रोज की पूजा विधि से भगवान् भोलेनाथ की कृपा आने वाले अगले श्रावण मास तक आप पर बनी रहे और आपको जीवन में सुख- समृद्धि, बरकत, उत्तम स्वास्थ्य और सौभाग्य की प्राप्ति हो I ...

Read more...

आपके आज को श्रेष्ठ बनाने की पूजा विधि

15 अगस्त 2018 आज श्रावण महीने के शुक्लपक्ष की पंचमी तिथि, हस्त नक्षत्र, साध्य योग, बव करण और दिन बुधवार है । आज नाग पंचमी, सर्वार्थ सिद्ध योग एवं भारत स्वतंत्रता दिवस (72वां) है I आज नाग पंचमी है I आज के दिन शुद्ध आटे के नाग- नागिन बनाकर दूध, दूर्वा, कुशा, पुष्प, अक्षत (चावल), शक्कर, मीठा चढ़ाकर भगवान् शिव पर अर्पित करें और सर्पसूत्र का पाठ करें I यदि किसी कारण सर्पसूत्र का पाठ न कर सकें तो इस मन्त्र का जाप अवश्य करें I “ॐ कपिला कालियोSनन्तो वासुकिः तक्षकः तथा I पंचैतान् स्मरतो नित्यं विषबाधा न जायते” II ऐसा करने से आपके प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष शत्रुओं का नाश होगा I ...

Read more...

आपके आज को श्रेष्ठ बनाने की पूजा विधि

13 अगस्त 2018 आज श्रावण महीने के शुक्लपक्ष की द्वितीय तिथि, पू० फाल्गुनी नक्षत्र, शिव योग, कौलव करण और दिन सोमवार है । आज मधुस्रवा-हरियाली-सिंघारा तीज है I आज के दिन कच्चा दूध, चावल, सफेद फूल, सफ़ेद चन्दन, कपूर इन पांचों चीजों को मिलाकर भगवान् शिवलिंग का अभिषेक करें I ऐसा करने से आपके सारे दुःख तकलीफ दूर होते हैं और दरिद्रता दूर होती है और सम्पन्नता प्रवेश करने लगती है I श्रावण शुक्लपक्ष की तृतीया तिथि हरतालिका तीज के नाम से विख्यात है I आज के दिन भगवान् शिव-पार्वती का पूजन किये जाने पर सभी मनोरथ सफल होते हैं इसलिए इसे मधुश्रवा तीज भी कहा जाता है I दिन भर व्रत रखकर अथवा फलाहार, शुद्ध भोजन आदि करके संध्या काल में भगवान् शिव पार्वती का हरी वस्तुओं जैसे हरी दूब, बेल पत्र, शमी पत्र, अर्क पत्र, मेहंदी, हरे फल, पत्ते सहित फूल, साबुत मूंग आदि से पूजन किये जाने पर भगवान् शिव पार्वती प्रसन्न होकर सुखद गृहस्थी, आपसी प्रेम और संतानों का सुख, अन्न-धन-साधन-वाहन से परिपूर्ण घर का सुख प्राप्त होने का आशीर्वाद देते हैं I ...

Read more...

आपके आज को श्रेष्ठ बनाने की पूजा विधि

9 अगस्त 2018 आज श्रावण महीने के कृष्णपक्ष की त्रयोदशी तिथि, आर्द्रा एवं पुनर्वसु नक्षत्र, वज्र योग, गर करण और दिन गुरुवार है । आज प्रदोष व्रत एवं महाशिवरात्रि व्रत है I आज महाशिवरात्री व्रत है I आज आंक- भांग- धतूरा- बिल्वपत्र- शमीपत्र- दूर्वादल आदि प्राकृतिक वस्तुएं “ॐ नमः शिवाय” “ॐ महारुद्राय नमः” “ॐ आशुतोषाय नमः” “ॐ नमः पार्वतीपते हर” आदि पवित्र वाक्यों का उच्च स्वर से उच्चारण करते हुए भगवान् को जल- दूध- पंचामृत- गंगाजल आदि के साथ अर्पित करें I आरती करें, शरीर में सामर्थ्य हो तो व्रत रखें, शाम को भी एक बार पुष्पहार से शिवजी की श्रृंगार सामग्री से पार्वती की पूजा करें...... ऐसा करने से आपको भगवान् भोलेनाथ की कृपा, प्रसन्नता एवं आशीर्वाद प्राप्त होगा जिससे जीवन में सुख-समृद्धि शुभत्व की प्राप्ति होगी I ऐसा करने से आपको इश्वर भक्ति और ईश्वर की प्राप्ति होगी और आपके ग्रह अनुकूल होंगे जिससे आपको मन अनुसार फल की प्राप्ति होगी I II जय महादेव शम्भो II ...

Read more...

आपके आज को श्रेष्ठ बनाने की पूजा विधि

7 अगस्त 2018 आज श्रावण महीने के कृष्णपक्ष की दशमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र, ध्रुव एवं व्याघात योग, विष्टि करण और दिन मंगलवार है । आज कामिका एकादशी व्रत (स्मार्त) है I आज भगवान भोलेनाथ जी को आम, बड या पीपल का एक पत्ता लेकर (इनमें से जो भी पत्ता मिले) उसकी चम्मच बनाकर भगवान् शिवलिंग को कच्चा दूध 7 बार अर्पित करें I ऐसा करने से शिवजी भगवान् की कृपा से बच्चों को विद्या, बड़ों को मानसिक शान्ति और धन में बरकत की प्राप्ति होगी I साथ ही आज कामिका एकादशी व्रत भी है अतः आज के दिन “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का 11 बार उच्चारण कर कान्हा जी को तुलसी पत्र अर्पित करें I ...

Read more...

Our Products

Image Alternative text
Pakua Mirror
Rs. 200
Image Alternative text
Kuber Yantra
Rs. 150
Image Alternative text
Love Birds
Rs. 120
Image Alternative text
Bracelet For Scorpio
Rs. On Order
Image Alternative text
AGATE/ GOMED
Rs. 100 - 1000 Per Ratti
Image Alternative text
Neelam (Blue Sapphire)
Rs. 3000 - 30000 Per Ratti